Search

 
 
 

प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक व राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नामांकन मिले: जुएल उरांव

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संगठन पर्व के अंतिम चरण में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया.
 
  • कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने किया प्रदेश अध्यक्ष केलिए नामांकन
  • प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित 10 नेता बने प्रस्तावक
  • प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद विद्युत वरण महतो बने प्रस्तुतकर्ता
  • 14 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की होगी विधिवत घोषणा

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संगठन पर्व के अंतिम चरण में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया. केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह प्रदेश चुनाव अधिकारी जुएल उरांव दिन के 11 बजे नामांकन कार्य संपन्न कराने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. 


प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा सह चुनाव अधिकारी गणेश मिश्र,सुनीता सिंह से बात की और नामांकन के निर्धारित समय 12 बजे अपराह्न से 2 बजे तक नामांकन कक्ष में बैठकर नामांकन प्राप्त किया. जुएल उरांव ने कहा कि नामांकन की समय सीमा के यानि दोपहर 2 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष के लिए 1 और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए 21 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं.


बाबूलाल और विद्युत बने प्रस्तुतकर्ता


प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद विद्युत वरण महतो नामांकन पत्र के प्रेजेंटर (प्रस्तुतकर्ता) बने. प्रदेश अध्यक्ष के लिए कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने नामांकन किया. जिनके प्रस्तावक नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद विद्युत वरण महतो,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम,बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,प्रवक्ता रमाकांत महतो,महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह बने. 

 

 

21 सदस्यों के लिए इन्होंने किया नामांकन


राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नामांकन हुए. जिसमें कड़िया मुंडा,अर्जुन मुंडा,समीर उरांव,यदुनाथ पांडेय, चंपाई सोरेन,संजय सेठ,रघुवर दास,दिनेशानंद गोस्वामी,मधुकोड़ा,पशुपति नाथ सिंह,रविन्द्र कुमार राय,अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, जीतूचरण राम,अभयकांत प्रसाद,प्रदीप वर्मा अनंत ओझा,दीपक प्रकाश,गीता कोड़ा शामिल हैं.  जुएल उरांव ने कहा कि कल 2 बजे अपराह्न हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की विधिवत घोषणा की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही