Search

कंपकंपा रहा झारखंड, अभी और बढ़ेगी कनकनी, 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

  • 2-3°C गिरेगा पारा
  • गुमला में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस

Ranchi :  झारखंड  ठंड से कंपकंपा रहा है. फिलहाल राज्यवासियों को इस कनकनी से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना जताई है. इसके बाद अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

 

14-15 को 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

आईएमडी ने 14 और 15 जनवरी को 17 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. इसमें रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला शामिल हैं. 

 

रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

रांची के आसपास के क्षेत्रों में 14 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस, 15 जनवरी को अधिकतम 21 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस, 16 जनवरी को अधिकतम 22 और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस और 17 जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. 

 

गुमला सबसे ठंडा, तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान  28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  

कहां कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)  न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रांची 21.6 7.5
जमशेदपुर 
26.2
10.0
डाल्टनगंज
25.0
5.6
बोकारो 
23.1
7.1
चाईबासा
28.0
9.3
खूंटी
23.8
4.2
लोहरदगा
20.3
8.5
लातेहार
17.3
8.9
सरायकेला
26.3
8.1
पाकुड़ 
24.8 
10.7
गुमला
 22.6
2.3

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp