Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लारा नदी तट पर जन्मदिन मनाने आए छह दोस्तों में एक डूबा, परिजनों ने मार डालने का लगाया आरोप

Hazaribagh : हजारीबाग के चुरचू प्रखंड स्थित लारा कोनार नदी में मंगलवार को दोपहर लगभग ढाई बजे जन्मदिन मनाने आए छह दोस्तों में से एक डूब गया. उसकी पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई. वह कानी बाजार का रहनेवाला था. वह केडी  चिल्ड्रेन स्कूल हजारीबाग में आठवीं का छात्र था. मृतक शुभम अपने घर का इकलौता था. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के माता-पिता पहुंचे. परिजन बार-बार दोस्तों पर जान बूझकर मार डालने की बात कहकर रो रहे थे. इसे भी पढ़ें :  इस्लामाबाद">https://lagatar.in/islamabad-former-pm-imran-khan-arrested-from-outside-the-high-court-pakistani-rangers-took-action/">इस्लामाबाद

: हाईकोर्ट के बाहर से पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी, पाकिस्तानी रेंजर्स ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार हजारीबाग के रौशन कुमार (15 वर्ष) का जन्मदिन था. दोस्त अभय कुमार (18) जादो बाबू चौक, आयुष कुमार, शुभम कुमार ( कानी बाजार), राजा कुमार और मयंक कुमार (ग्वालटोली) ने मिलकर बहोरनपुर पहाड़ी के पास  जन्मदिन का जश्न मनाया. वहां पर जमकर पार्टी की व केक भी काटा. उसके बाद सभी दोस्त घूमने के लिए लगभग ढाई बजे लारा कोनार नदी तट आए. सभी ने यहां भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया. सभी इधर-उधर घूमकर सेल्फी ले रहे थे. इसी बीच पोखरदहा गढ़ा में शुभम कुमार नहाने के क्रम में गहरे पानी चला गया. उसके दोस्तों ने तुरंत राहगीरों से मदद की गुहार लगाकर शुभम कुमार को पानी से  निकालने का काफी प्रयास किया. लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. [caption id="attachment_632315" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-09-at-20.01.23.jpg"

alt="लारा नदी तट पर जन्मदिन मनाने आए छह दोस्तों में एक डूबा, परिजनों ने मार डालने का लगाया आरोप" width="1280" height="720" /> लारा नदी तट पर जन्मदिन मनाने आए छह दोस्तों में एक डूबा, परिजनों ने मार डालने का लगाया आरोप[/caption] स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चुरचू थाना को दी. चुरचू थाना प्रभारी इंद्रदेव रजवार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. शुभम कुमार के शव को स्थानीय तैराक की मदद से काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स

: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही