Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत

koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान नारायण दास (40 वर्ष) पिता द्वारिका दास डोमचांच प्रखंड क्षेत्र के नवलशाही थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में सामान लोड करके वह डोमचांच बाजार की तरफ जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. रांची रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हजारीबाग के पास उसने दम तोड़ दिया. उसके शव को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-residents-of-the-city-boiled-against-the-administration-took-out-a-procession-raised-slogans-sat-on-a-dharna/">हजारीबाग

: प्रशासन के खिलाफ उबले शहरवासी, जुलूस निकाल की नारेबाजी, धरना पर बैठे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही