Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BAU में रजिस्ट्रेशन के बावजूद शुरू नहीं हुईं ऑनलाइन क्लासेस, फाइनल सेमेस्टर के स्टूडेंस परेशान

Advertisement
Advertisement

Ranchi: बिरसा कृषि विवि में ऑनलाइन क्लास सुचारू ढंग से नहीं चल पा रहा हैं. जिसकी वजह से स्टूडेंस को पढ़ाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. BAU में ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर पठन– पाठन ठप हो चुका है. विवि प्रशासन की ओर से इसकी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है. यही हाल झारखंड के लगभग सभी शैक्षणिक संस्थानों का है. इंजीनियरिंग और मेडिकल के स्टूटेंड भी काफी परेशान हैं.

BAU के छात्रों ने बतायी परेशानी

बीएयू के स्टूडेंस से बात करने पर उन्होंने बताया की कॉलेज के लास्ट सेमेस्टर में होने के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऑनलाइन क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन तो कराया गया पर सत्र शुरू होने के बाद एक भी ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ली गईं. साथ ही कृषि विषय के विद्यार्थियों ने बताया की इस विषय में प्रैक्टिकल के अलग मायने होते हैं. ऐसी परिस्थिति में पिछले एक साल से प्रैक्टिकल नहीं कराया जा रहा जिसका सीधा असर स्टूडेंस की पढ़ाई पर पड़ा है.

राज्य में कुल 4 एग्रिकल्चर कॉलेज हैं जिनमें बीएयू रांची, रवींद्रनाथ टैगोर एग्रीकल्चर कॉलेज देवघर, एग्रीकल्चर कॉलेज, गढ़वा, तिलका मांझी एग्रीकल्चर कॉलेज गोड्डा शामिल हैं. जिसमें एक डिपार्टमेंट में तकरीबन 600 से 700 विद्यार्थी हैं. मार्च में सभी स्टूडेंस को वापस हॉस्टल बुला लिया गया था. बावजूद अबतक न तो प्रैक्टिकल कराए गए ना ही एक भी ऑनलाइन क्लास ली गई.

कुछ महीनों के बाद लास्ट सेमेस्टर के स्टूडेंस की परीक्षा होनी है. ऐसे में वे इस असमंजस में हैं की उनके भविष्य का क्या होगा. कॉलेज प्रबंधन से पूछने पर सही जानकारी नहीं मिल पाती है. लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. अब सभी की जिज्ञासा बढ़ गई है कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू कब होगी. शिक्षण संस्थानों की ओर से लगातार">http://lagatar.in">लगातार

फीस जमा करने का मैसेज अभिभावकों को भेजा जा रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही