Search

 
 
 

नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर होगी ऑनलाइन समीक्षा बैठक

नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता जैप डीआईजी करेंगे. इस बैठक में सभी जिलों की पुलिसिंग और तकनीकी पहलुओं से संबंधित एजेंडों पर समीक्षा की जाएगी. बैठक में सभी जिलों के सीसीटीएनएस नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी के साथ ससमय भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं.
 

Ranchi :  नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता जैप डीआईजी करेंगे.

 

इस बैठक में सभी जिलों की पुलिसिंग और तकनीकी पहलुओं से संबंधित एजेंडों पर समीक्षा की जाएगी. बैठक में सभी जिलों के सीसीटीएनएस नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी के साथ ससमय भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं.

 

समीक्षा बैठक के मुख्य एजेंडें 

इस बैठक का मुख्य फोकस नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने से संबंधित तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों पर रहेगा. इनमें सीसीटीएनएस में डेटा इंट्री की स्थिति, ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग, फॉरेंसिक और वैज्ञानिक अनुसंधान, मामलों का समय परनिष्पादन समेत कई अन्य महत्वपूर्ण एजेंडें शामिल हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही