Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बची है सिर्फ 80 हजार वैक्सीन, दो दिन बाद बंद हो जाएगा 18+ का वैक्सीनेशन

Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में अगले दो दिनों में कभी भी 18+ वैक्सीनेशन रुक सकता है. कारण टीके की किल्लत है. राज्य सरकार के पास मात्र 80 हजार टीके बचे हैं, जिससे बमुश्किल दो दिन का वैक्सीनेशन हो सकता है. राज्य के धनबाद, देवघर, गिरिडीह समेत कई बड़े जिले हैं, जहां पहले ही टीका समाप्त हो चुका है. झारखंड में 14 मई से 18+ का टीकाकरण शुरू हुआ था.
राज्य के वैक्सीनेशन प्रभारी ए डोडे ने बताया कि झारखंड में 18+ वालों के लिए मात्र 80 हजार टीके बचे हैं. डोड्डे ने बताया कि मई महीने में झारखंड को लगभग साढ़े 5 लाख टीका ही अलॉट किया गया था. अब इस आयु वर्ग के टीके की खेप जून में आएगी. जून में भी 5 लाख टीका ही अलॉट किया गया है.

इसे भी पढ़ें - पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-said-babulal-marandi-nishikant-dubey-and-sunil-tiwari-threaten-their-lives/76338/">पंकज

मिश्रा ने कहा- बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी से उन्हें जान का खतरा (देखें Video)

मात्र 2.74 % युवाओं को लग सका है टीका

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी डेटा के मुताबिक गुरुवार तक राज्य में 18 से 44 आयु वर्ग के मात्र 2.74 % युवाओं को ही टीका लग पाया है. अभी भी 97 फीसदी युवा ऐसे हैं, जिन्हें टीके का इंतजार है. झारखंड इस आयु वर्ग की कुल आबादी 1 करोड़ 57 लाख 34 हजार है, इसमें मात्र 4 लाख 63 हजार 380 लोगों को टीका लग पाया है.

कंपनियों से नहीं हो रही है सप्लाई

ए डोड्डे ने बताया कि 18 से 44 एज ग्रुप के लोगों के लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों और केन्द्र सरकार से वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही. इस कारण इस एज ग्रुप वालों का वैक्सीनेशन प्रोग्राम धीमा चल रहा है. डोड्डे ने बताया कि इस आयु वर्ग वालों के लिए टीके खरीदना तो सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन किस राज्य को कितने टीके अलॉट होंगे ये केंद्र सरकार तय करती है.

इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-directs-a-high-level-investigation-into-the-fall-of-haradih-budhadih-bridge-over-the-kanchi-river/76384/">CM

ने कांची नदी पर बने हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल के गिरने की उच्चस्तरीय जांच का दिया आदेश

ग्लोबल टेंडर की चल रही है तैयारी

वैक्सीनेसन प्रभारी ए डोड्डे ने बताया कि झारखंड सरकार राज्य में टीके की कमी को दूर करने के लिए ग्लोबल टेंडर की तैयारी कर रही है, ताकि विदेश से टीके खरीद कर राज्य के युवाओं को टीका लगाया जाए. इसका डॉक्टूमेंट तैयार कर लिया गया है. बस सरकार के अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही