Search

 
 
 

SNMMCH में 24.94 करोड़ से बनेगा OPD ब्लॉक, एक साल में काम पूरा करने का निर्देश

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में नया OPD ब्लॉक बनाया जाएगा. इसके निर्माण पर सरकार 24 करोड़ 94 लाख 55 हजार 347 रुपये खर्च करेगी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी है.
 
SNMMCH

Ranchi :  धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में नया OPD ब्लॉक बनाया जाएगा. इसके निर्माण पर सरकार 24 करोड़ 94 लाख 55 हजार 347 रुपये खर्च करेगी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी है.

 

विभाग ने जारी शुद्धि-पत्र में योजना से जुड़ी कुछ शर्तों में बदलाव किया है. सरकार ने साफ कहा है कि निर्माण का काम 12 महीने के अंदर पूरा करना होगा. यानी काम शुरू होने के बाद इसे एक साल के भीतर हर हाल में पूरा करना है. नया OPD ब्लॉक बनने से अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर OPD सुविधा मिलेगी. 

 

धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

लागत बढ़ाने की अनुमति नहीं

सरकार ने निर्माण की लागत को लेकर भी सख्त निर्देश दिया है. तय की गई 24.94 करोड़ रुपये की राशि में निर्माण के दौरान किसी भी तरह की बढ़ोतरी स्वीकार नहीं की जाएगी. यानी तय बजट के अंदर ही पूरा काम करना होगा.

 

टेंडर से पहले विभाग को देनी होगी पूरी जानकारी

सरकार ने टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक नई शर्त भी जोड़ी है. इसके तहत झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची को किसी ठेकेदार या एजेंसी को काम देने से पहले स्वास्थ्य विभाग को पूरी जानकारी देनी होगी. इसमें टेंडर की कुल राशि, ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया और टेंडर से जुड़ी अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी विभाग को देनी होगी. इसके बाद ही कार्यादेश जारी किया जाएगा.

 

पुरानी बाकी शर्तें रहेंगी लागू

विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि योजना से जुड़ी बाकी सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी. इस बदलाव को विभागीय मंत्री और आंतरिक वित्तीय सलाहकार की सहमति भी मिल चुकी है. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के बाद अब निर्माण एजेंसी को तय समय और बजट के भीतर परियोजना पूरी करनी होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही