Search

 
 
 

Ranchi News: हिंदपीढ़ी के पास खुले नाले में गिरी कार, चालक घायल

Ranchi News: हिंदपीढ़ी और कडरू को जोड़ने वाले पुल के पास लंबे समय से नाला खुला हुआ है. इसे लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक नाले को ढकने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
 
नाले में गिरी कार

Ranchi News: हिंदपीढ़ी और कडरू को जोड़ने वाले पुल के पास लाला लाजपत राय स्कूल के सामने बुधवार को एक कार खुले नाले में गिर गई. हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

इसे भी पढ़ें: 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के पास लंबे समय से नाला खुला हुआ है. इसे लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक नाले को ढकने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने बताया कि इसी रास्ते से हर दिन हजारों लोग पैदल आवागमन करते हैं और सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. ऐसे में खुले नाले के कारण लगातार हादसे का खतरा बना रहता है. लोगों ने नगर निगम से खुले नाले को जल्द ढकने और हादसों की रोकथाम के लिए  सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही