Search

 
 
 

शहर में खुलेआम गुंडागर्दी: पार्क में बैठे युवक-युवती की पिटाई, तमाशबीन बनी रही पुलिस

Ranchi: राजधानी के बीचो-बीच गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. ये मामला गुरूवार दोपहर का है. दरअसल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क में दिनदहाड़े कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक और युवती के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही. ये मामला गुरूवार दोपहर करीब 2:40 बजे कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के सामने बने जयपाल सिंह मुंडा पार्क का है. जहां एक युवक और युवती बैठे हुए थे. तभी अचानक कुछ असामाजिक युवक वहां पहुंचे और उनकी पिटाई शुरू कर दी.
 

Ranchi: राजधानी के बीचो-बीच गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. ये मामला गुरूवार दोपहर का है. दरअसल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क में दिनदहाड़े कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक और युवती के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही.
ये मामला गुरूवार दोपहर करीब 2:40 बजे कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के सामने बने जयपाल सिंह मुंडा पार्क का है. जहां एक युवक और युवती बैठे हुए थे. तभी अचानक कुछ असामाजिक युवक वहां पहुंचे और उनकी पिटाई शुरू कर दी.

 

युवक-युवती को वहां आए अन्य युवकों ने थप्पड़-लात से मारा, जिससे उन्हें काफी चोट भी आयी. वहीं पार्क में कुछ और लोग भी बैठे थे, जो इस पूरे वाक्ये को देख रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई बीच-बचाव नहीं किया.

 

 

सबसे आश्चर्यजनक तो ये रहा कि घटनास्थल पर ही एक महिला कांस्टेबल भी मौजूद थी, लेकिन उसने किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया और तमाशबीन बनकर बस देखती रही. जब मामला ज्यादा बढ़ा तो स्थानीय लोगों ने 2:45 बजे आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में ऐसा घटना को रोका जा सके.


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही