Search

 
 
 

ऑपरेशन NARCOS : धनबाद स्टेशन पर  9.14 लाख रुपये का गांजा जब्त,  एक गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) धनबाद ने ऑपरेशन NARCOS के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पर 18.280 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है. मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है.
 

Dhanbad : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) धनबाद ने ऑपरेशन NARCOS के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पर 18.280 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है. मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार सोमवार को गाड़ी संख्या 13151 सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस की निगरानी के दौरान मार्गरक्षण दल के आरक्षी राकेश कुमार मौर्य ने ट्रेन के जनरल कोच में तीन पिट्ठू बैग के साथ एक संदिग्ध युवक को देखा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

आरक्षी ने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारी को दी .सूचना पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश और सहायक सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट धनबाद एवं सीआईबी धनबाद की संयुक्त टीम ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के हावड़ा छोर पर युवक को ट्रेन से उतारकर जांच की.

 

जांच के दौरान तीनों बैगों से कुल 18 पैकेट गांजा जिसका वजन 18.280 किलोग्राम था, बरामद किया गया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने कहा कि वह मधुरी गौरीपुर  पश्चिम चंपारण (बेतिया) का रहने वाला है और उसका नाम कृष्णा है. आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसके साथ लाल कुमार और रोहित कुमार भी थे जिन्होंने धनबाद स्टेशन पर अपने बैग उसे ट्रेन में चढ़ाने के लिए दे दिए थे.

 

दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये. पकड़े गए आरोपी के अनुसार गांजा को फतेहपुर पहुंचाना था जहां कोई अन्य व्यक्ति इसकी डिलीवरी लेने वाला था.इस काम के लिए तीनों को 1,500 रुपये, भोजन और यात्रा खर्च दिया गया था.आरपीएफ ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गांजा के साथ एक रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया.

 

उप निरीक्षक पालिक मिंज की लिखित शिकायत पर राजकीय रेल थाना धनबाद में कांड संख्या 132/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) एवं 29 में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच अवर निरीक्षक सिद्धेश्वर बरुली को सौंपी गई है. पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है. प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है.

 

https://lagatar.in/dhanbad-lightning-strike-sets-palm-tree-on-fire-chaos-ensues   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही