Search

 
 
 

झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का मौका, JEE Main स्कोर पर 24 से आवेदन

Ranchi : झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बीटेक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) जेईई मेन 2026 के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर प्रवेश देगा.
 

Ranchi : झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बीटेक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) जेईई मेन 2026 के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर प्रवेश देगा.


छात्र 24 जून से 2 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में गलती होने पर 3 जुलाई को सुधार का मौका मिलेगा. मेरिट लिस्ट 5 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी.

 


कौन आवेदन कर सकता है?

छात्र भारत का नागरिक और झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए.
12वीं (फिजिक्स, मैथ्स और संबंधित विषयों के साथ) पास होना जरूरी है.
सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 45% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक जरूरी हैं.

 


आवेदन शुल्क

सामान्य / EWS / BC-I / BC-II: 500 रुपये
SC / ST / सभी महिला उम्मीदवार: 250 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

 


आवेदन कैसे करें?

छात्र jceceb.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के समय JEE Main 2026 का स्कोर कार्ड और कन्फर्मेशन पेज अपलोड करना जरूरी होगा. बोर्ड ने कहा है कि दस्तावेजों की जांच की जाएगी. गलत या फर्जी प्रमाण पत्र देने पर कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही