Lagatar Desk : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती के मौके हैं. इनमें शिक्षक, पुलिस कांस्टेबल, ग्रामीण डाक सेवक, सहायक अधिकारी और SSC CHSL समेत कई पद शामिल हैं. कुछ भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. नीचे राज्यवार और केंद्र सरकार की प्रमुख भर्तियों की पूरी जानकारी दी गई है.
बिहार में भर्ती
BPSC TRE-4.0 में 32,388 शिक्षक पद
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के तहत विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण TRE-4.0 की अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
इससे पहले 18 अगस्त 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 को रद्द कर दिया गया है. अब भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 15/2026 के आधार पर होगी.ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 है.
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन में योग्यता, पदों और अन्य शर्तों की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है.आधिकारिक वेबसाइट: https://www.bpsc.bihar.gov.in/
उत्तर प्रदेश में भर्ती
12,405 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक (PRT) के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू हुए हैं और उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 15 अक्टूबर है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 19 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है. भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
सामान्य प्राथमिक सहायक शिक्षक पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है. वहीं, अटैच्ड प्राइमरी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष बताई गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.आवेदन शुल्क: सामान्य/EWS/OBC 1,000, SC/ST 500 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300.आधिकारिक वेबसाइट: https://upessc.up.gov.in/
यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन जारी
UPESSC ने उत्तर प्रदेश स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन 5 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं. आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है और परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है.
इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जबकि अधिकतम आयु 60 वर्ष है. आयु की गणना 3 नवंबर 2026 के आधार पर होगी.आवेदन शुल्क सामान्य/EWS/OBC के लिए ₹1,000, SC/ST के लिए ₹500 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹300 है.प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कक्षा 6 से 8 के स्तर के स्कूलों में कार्यरत पात्र शिक्षक शामिल हो सकेंगे.आधिकारिक वेबसाइट: https://www.upessc.up.gov.in/
मध्य प्रदेश में भर्ती
MP पुलिस कांस्टेबल के 7,500 पद
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 7,500 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी.भर्ती में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी. परीक्षा की संभावित तारीख 19 नवंबर 2026 बताई गई है.
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 और SC/ST/OBC/EWS वर्ग के लिए 250 है. विभागीय उम्मीदवारों के लिए अलग शुल्क निर्धारित है. इसके अलावा पोर्टल शुल्क देना होगा.पद के लिए सामान्य अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास योग्यता निर्धारित है.आधिकारिक वेबसाइट: https://esb.mp.gov.in/e_default.html
केंद्र सरकार की भर्तियां
India Post GDS में 23,757 पद
डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026 के तहत 23,757 पदों पर भर्ती की है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है.वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक हुआ. ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक जमा किए गए. आवेदन में सुधार के लिए 23 और 24 सितंबर 2026 का समय दिया गया है.
अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित थी. सामान्य/OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 था, जबकि SC/ST, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क नहीं था.श्रेणीवार पदों में सामान्य वर्ग के 10,640, EWS के 2,160, OBC के 4,433, SC के 3,082 और ST के 2,773 पद शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न PwD श्रेणियों के पद भी शामिल हैं.मेरिट लिस्ट और आगे की प्रक्रिया की जानकारी India Post GDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.आधिकारिक वेबसाइट: https://indiapostgdsonline.gov.in/
SSC CHSL 2026 में 2,536 पद
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL 2026 के तहत 2,536 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2026 से शुरू हुए हैं और 7 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं. शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है और आवेदन सुधार की प्रक्रिया 14 से 16 अक्टूबर तक चलेगी.
उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी.LDC और PA/SA पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है. DEO पद के लिए विज्ञान विषय से 12वीं और गणित विषय होना जरूरी है.सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है, जबकि SC/ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है.आधिकारिक वेबसाइट: https://ssc.gov.in/
NTPC में असिस्टेंट ऑफिसर के 15 पद
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने असिस्टेंट ऑफिसर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) के 15 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.उम्मीदवार की अधिकतम आयु 29 वर्ष निर्धारित है. न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.
पद के लिए किसी भी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री और संबंधित क्षेत्र में पूर्णकालिक दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है. संबंधित क्षेत्रों में मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, एडवरटाइजिंग एंड कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशन आदि शामिल हैं.सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, जबकि SC/ST, सभी महिला और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है.आधिकारिक वेबसाइट: https://careers.ntpc.co.in/recruitment/
एक नजर में प्रमुख भर्तियां
भर्ती| क्षेत्र| पद| आवेदन की अंतिम तारीख
BPSC TRE-4.0| बिहार| 32,388| 26 अक्टूबर 2026
UP Assistant Teacher| उत्तर प्रदेश| 12,405| 15 अक्टूबर 2026
UP Special TET| उत्तर प्रदेश| पात्रता परीक्षा| 4 अक्टूबर 2026
MP Police Constable| मध्य प्रदेश| 7,500| 6 अक्टूबर 2026
India Post GDS| केंद्र| 23,757| आवेदन पूरा
SSC CHSL| केंद्र| 2,536| 7 अक्टूबर 2026
NTPC Assistant Officer| केंद्र| 15| 5 अक्टूबर 2026
अभ्यर्थियों को सलाह है कि किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित आयोग या विभाग की आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें. योग्यता, आयु सीमा, शुल्क, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियमों में आधिकारिक नोटिफिकेशन को ही अंतिम आधार माना जाना चाहिए.

