Search

 
 
 

कक्षा से बाहर सीखने का अवसर, बच्चों ने विधानसभा व एयरपोर्ट का किया शैक्षणिक भ्रमण

Lagatar Desk : रांची में बाल संसद के सदस्यों ने झारखंड विधानसभा का भ्रमण किया. विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने विधानसभा के सदन और विधानसभा पुस्तकालय का भी अवलोकन किया.
 
कक्षा से बाहर सीखने का अवसर

Lagatar Desk : झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल और भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से रांची और देवघर के स्कूली विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर वास्तविक परिस्थितियों को समझने और अपने अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला.

 

 

रांची में बाल संसद के सदस्यों ने झारखंड विधानसभा का भ्रमण किया. विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने विधानसभा के सदन और विधानसभा पुस्तकालय का भी अवलोकन किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने सचिव-प्रभारी रंजीत कुमार और उप सचिव अनूप लाल के साथ बातचीत की और विधानसभा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं.

 

वहीं, देवघर में डीईओ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने देवघर एयरपोर्ट का भ्रमण किया. विद्यार्थियों ने नजदीक से विमान को उड़ान भरते हुए देखा और एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली को समझा. उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारियों से बातचीत कर एयर ट्रैफिक कंट्रोल, रनवे, विमान की गति और मार्ग के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा विद्यार्थियों को एविएशन क्षेत्र में करियर के अवसरों, आवश्यक योग्यता, संबंधित प्रवेश परीक्षाओं और पात्रता के बारे में भी बताया गया.

 

इन शैक्षणिक भ्रमणों के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभव आधारित और समग्र शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया. इससे विद्यार्थियों में सहभागिता, सहयोग और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ वास्तविक जीवन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला. 

 

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की उस सोच को भी आगे बढ़ाती है, जिसमें कक्षा की सीमाओं से बाहर जाकर विद्यार्थियों को सार्थक और व्यावहारिक सीखने के अनुभव देने पर जोर दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही