Search

 
 
 

बिहार में सरकारी टीचर बनने का मौका, 8 से शुरू होगा STET परीक्षा के लिए आवेदन

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET/STET) 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.
 

Ranchi :  बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET/STET) 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह परीक्षा राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है.


आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां :

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 8 सितंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2025

फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2025

परीक्षा की तिथि: 4 से 25 अक्टूबर 2025

 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: परीक्षा से पहले

परिणाम की तिथि: 1 नवंबर 2025

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया की पुष्टि करें.

आवेदन शुल्क:

सभी उम्मीदवारों के लिए: 100₹

भुगतान विधियां:

डेबिट कार्ड

क्रेडिट कार्ड

इंटरनेट बैंकिंग

IMPS

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही