Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विपक्षी नेताओं ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, तो भाजपा ने बोला हल्ला, कहा, विक्टिम कार्ड खेल रही है आम आदमी पार्टी

NewDelhi : आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति चरम पर है. बदलते घटनाक्रम के बीच ममता बनर्जी, केजरीवाल और अखिलेश यादव, शरद पवार, केसीआर समेत 9 विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है. इसे लेकर भाजपा ने इन विपक्षी नेताओं पर हल्ला बोला है. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला, राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी और कपिल मिश्रा ने विपक्ष पर पलटवार किया है. शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मामले में वह विक्टिम कार्ड खेल रही है. उन्होंने आप से पूछा है कि क्या अदालत दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को राहत नहीं देकर मानसिक रूप से परेशान कर रही है? इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/the-market-cap-of-5-of-the-top-10-sensex-companies-increased-by-88605-crores-sbi-was-the-most-profitable/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 88,605 करोड़ बढ़ा, एसबीआई सर्वाधिक मुनाफे में रही

भ्रष्टाचार की रक्षा करने वाली पार्टी  जश्न मनाने वाली पार्टी में बदल गयी

शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी में बदल गयी है, जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से उठी थी, लेकिन अब भ्रष्टाचार की रक्षा करने वाली और जश्न मनाने वाली पार्टी में बदल गयी है. उन्होंने कहा कि यह उस राजनीतिक दल का पूर्ण परिवर्तन है, जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी. कहा कि आज वे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई किये जाने को मानसिक उत्पीड़न करार दे रहे हैं. कहा कि क्या अदालत भी मानसिक रूप से सिसोदिया को प्रताड़ित नहीं कर रही है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-police-arrived-to-arrest-imran-huge-crowd-of-supporters-at-residence-fawad-warned-shehbaz/">पाकिस्तान

: इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, आवास पर समर्थकों की भारी भीड़, फवाद ने शहबाज को चेताया

आप बताये, शराब घोटाला क्यों किया गया

शहजाद पूनावाला ने एएनआइ से बात करने के क्रम में कहा, आप को आबकारी नीति मामले से संबंधित सवालों का जवाब देना चाहिए. जो लोग आज इस तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त होकर दिल्ली के लोगों के उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार हैं, वह यह बतायें कि शराब घोटाला क्यों किया गया. बता दें कि भाजपा नेता की टिप्पणी सिसोदिया की गिरफ्तारी के संबंध में अरविंद केजरीवाल और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र के जवाब में आयी है.

वे जांच एजेंसियों को नकार रहे हैं

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सदस्यों का कहना था कि भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में इस्तीफा देना पहला कदम होना चाहिए और बाद में जांच की जानी चाहिए लेकिन आज वे जांच एजेंसियों को नकार रहे हैं. धमकी दे रहे हैं. कपिल मिश्रा ने कहा, मनीष सिसोदिया को बचाने के लिए विपक्ष के कई नेताओं ने पत्र लिखा है, ऐसा ही एक पत्र कसाब को बचाने के लिए भी लिखा गया था. जब ऐसे पत्र आने लगे मतलब अपराध पक्का है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही