Search

 
 
 

सरायकेला स्टेडियम में शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने का विरोध, अलग स्थान देने की मांग

Saraikela News : लोगों ने कहा कि स्टेडियम की पहचान भगवान बिरसा मुंडा के नाम से है. ऐसे में परिसर में किसी अन्य व्यक्ति की प्रतिमा लगाने के बजाय भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए. लोगों ने फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है.
 
बिरसा मुंडा स्टेडियम

Saraikela News : सरायकेला स्टेडियम का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर है. अब स्टेडियम परिसर में शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने के फैसले को लेकर लोगों में नाराजगी और असहमति सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि यदि शिबू सोरेन की प्रतिमा लगानी है तो सरायकेला में इसके लिए अलग और उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए.

 

बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने की मांग

लोगों ने कहा कि स्टेडियम की पहचान भगवान बिरसा मुंडा के नाम से है. ऐसे में परिसर में किसी अन्य व्यक्ति की प्रतिमा लगाने के बजाय भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए. लोगों ने फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है.

 

शिबू सोरेन के सम्मान के लिए अलग स्थान का सुझाव

कुछ लोगों ने कहा कि शिबू सोरेन का सम्मान होना चाहिए और उनके योगदान को देखते हुए उनकी प्रतिमा के लिए उचित स्थान तय किया जा सकता है. भगवान बिरसा मुंडा की तुलना किसी से नहीं की जा सकती. शिबू सोरेन के सम्मान के लिए अलग सार्वजनिक स्थल का चयन बेहतर विकल्प होगा.

 

सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

सोशल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने कहा कि स्टेडियम का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर होने के कारण वहां उनकी ही प्रतिमा लगनी चाहिए. कुछ लोगों ने इसे भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान से जोड़ते हुए फैसले का विरोध किया. वहीं, कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए.

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को स्थानीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले पर विचार करना चाहिए. साथ ही, शिबू सोरेन की प्रतिमा के लिए सरायकेला में किसी उपयुक्त चौक या अन्य सार्वजनिक स्थल का चयन किया जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही