Search

रांची में रिम्स-2 निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, बाबूलाल को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से नगड़ी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों ने इस ज्ञापन के माध्यम से रिम्स-2 चिकित्सा संस्थान के विस्तार के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण और निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं को उनके समक्ष रखा.
 
ज्ञापन सौंपते ग्रामीण

इसे भी पढ़ें...

इस मुलाकात के दौरान स्थानीय रैयत किसानों और ग्रामीणों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को अपनी चिंताओं से अवगत कराया. ग्रामीणों का कहना है कि इस बुनियादी ढांचा विकास परियोजना के कारण स्थानीय काश्तकारों और किसानों की भूमि प्रभावित हो रही है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है.

बाबूलाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और रांची क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों के कारण प्रभावित हो रहे किसानों के अधिकारों की रक्षा करने का आश्वासन दिया. उन्होंने सरकार के इस कदम पर विपक्ष के नेता के रूप में रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि विकास की आड़ में रैयत किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही