Search

 
 
 

सप्लाई मजदूरों को सुरक्षा प्रहरी बनाने का विरोध, मजदूर यूनियन ने की बैठक

 
Ranchi: एचईसी के द्वारा सप्‍लाई मजदूरों को सुरक्षा प्रहरी बनाने का विरोध शुरू हो गया है. यूनियन का कहना है कि यह नियम संगत नहीं है. इसको लेकर शनिवार को एचईसी मजदूर यूनियन (एटक) के अध्‍यक्ष भवन सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा प्रहरियों की बैठक हुई. बैठक में भवन सिंह ने कहा कि सप्लाई मजदूरों को जो सुरक्षा प्रहरी बनाया जा रहा है वह नियम संगत नहीं है. जिन सप्लाई मजदूरों का सेवाकाल महज चार माह बाकी है, उसे भी गार्ड  में भेजा रहा है. यूनियन का आरोप है कि मनमानी तरीके गार्ड की नियुक्ति कर अफसर अपने चमचों को बचा रहे हैं.

बिना हेल्थ का ख्याल रखे ही गार्ड को ड्यूटी में लगा दिया

उन्होंने कहा कि तकनीकी कामगारों को भी धड़ल्ले से बाहर किया जा रहा है. सप्लाई में तकनीकी और मजदूरों की बहाली कारखाना में काम करने के लिए किया गया था, नहीं की गार्ड की ड्यूटी के लिए. बिना हेल्थ का ख्याल रखे ही गार्ड की ड्यूटी में लगा दिया गया. यह सरासर गलत है. उन्हें पुराने जगह पर ही रखा जाये. इन सारी बिन्दुओं पर विचार करते हुए यह फैसला लिया गया कि सोमवार को पुनः एक बैठक एफएफपी शेड में दिन के एक बजे से किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से एटक यूनियन के लालदेव सिंह, सीटू यूनियन के हरेंद्र प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – संदीप">https://lagatar.in/this-is-how-sandeep-thapa-became-a-notorious-criminal-of-ranchi-read/">संदीप

थापा ऐसे बन गया रांची का कुख्‍यात अपराधी, पढ़ें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही