Search

 
 
 

विपक्ष का आरोप, NDA के शासनकाल में 95 फीसदी विपक्षी नेता CBI,ED के रडार पर, एजेंसियों का थाने से भी बुरा हाल बना दिया…

 
NewDelhi : 2014 में जब से केंद्र में भाजपा सत्ता में आयी है, उसके बाद से प्रमुख विपक्षी नेताओं को घेरने के लिए जांच एजेंसियों का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. द इंडियन एक्सप्रेस की जांच रिपोर्ट यही कह रही है. राजनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग की ओर इशारा करने वाली रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान CBI जांच के दायरे में आने वाले 60 फीसदी राजनीतिक नेता विपक्ष के थे, जबकि NDA के 8 साल के शासन में यह बढ़कर 95 फीसदी हो गये हैं. रिपोर्ट के संबंघ में अखबार के पहले पन्ने का एक कटआउट साझा करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, वॉशिंग मशीन फ्रंट पेज बनाती है. इसे भी पढ़ें : दुनिया">https://lagatar.in/the-world-is-in-deep-crisis-un-chief-guterres-warns-world-leaders/">दुनिया

गहरे संकट में है…संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने विश्व के नेताओं को आगाह किया

दागी राजनीतिक नेता भाजपा में प्रवेश करते ही सफेद हो जाते हैं

जान लें कि वॉशिंग मशीन का उल्लेख सर्वप्रथम पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने किया था. कहा था कि काला धन और भ्रष्टाचार के आरोपों से दागी राजनीतिक नेता भाजपा में प्रवेश करते ही सफेद हो जाते हैं. इस क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साहिर लुधियानवी की पंक्तियों के जरिए ट्वीट कर भाजपा पर हल्ला बोला है. उन्होंने लिखा, गैरों पर सितम…अपनों पे करम… ऐ हुक्मरान ये ज़ुल्म न कर. इसे भी पढ़ें :  हिजाब">https://lagatar.in/hijab-controversy-karnataka-government-told-the-supreme-court-this-is-a-conspiracy-of-pfi/">हिजाब

विवाद : कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- यह PFI का षड्यंत्र, लड़कियों को मोहरा बनाया गया

भ्रष्टाचारियों की पार्टी भाजपा के नेताओं पर कोई छापा नहीं

राष्ट्रीय जनता दल ने भी ट्वीटर पर अखबार का कटआउट शेयर करते हुए लिखा, `NDA-2 शासनकाल में पक्षपाती तोते CBI ने 95% विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज किये है. ताकि भाजपा को मदद कर सके? खूंखार गुंडों, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की पार्टी भाजपा के नेताओं पर कोई छापा नहीं. भ्रष्ट भाजपाइयों ने देश की सबसे बड़ी एजेंसी का थाने से भी बुरा हाल बना दिया है.शर्मनाक! [wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही