Ranchi: ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण संस्थान में ही पुलिसकर्मी रहेंगे. इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया गया है. जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि राज्य के प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग के सभी प्रशिक्षुओं को अंतिम परीक्षा समाप्ति के पश्चात उनके पैतृक जिला इकाई में वापस करने का आदेश निर्गत किया गया है, जिसे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अवसर पर विधि व्यवस्था ड्यूटी को देखते हुए निरस्त किया जाता है. साथ ही सभी प्रशिक्षुओं को संबंधित प्रशिक्षण संस्थान में ही बने रहने का आदेश दिया जाता है. इसे भी पढ़ें-RMC:">https://lagatar.in/rmc-deputy-municipal-commissioner-gave-instructions-regarding-the-recovery-of-increased-holding-tax/">RMC:
बढ़े होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर उप-नगर आयुक्त ने दिये निर्देश
में एक साल से सरकारी अधिवक्ता का पद खाली, सूची रहने के बावजूद चयन नहीं
बढ़े होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर उप-नगर आयुक्त ने दिये निर्देश
29 अप्रैल से चल रहा है ट्रेनिंग
29 अप्रैल से करीब छह हजार पुलिसकर्मी का ट्रेनिंग शुरू हुआ. गौरतलब है कि बीते 24 जनवरी 2022 को कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित रखने का आदेश निर्गत किया गया था. वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिर से 29 अप्रैल से पुलिसकर्मियों के शेष प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु योगदान कराने का आदेश दिया गया था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/government-advocates-post-vacant-in-hazaribagh-for-one-year-no-selection-despite-list/">हजारीबागमें एक साल से सरकारी अधिवक्ता का पद खाली, सूची रहने के बावजूद चयन नहीं
Leave a Comment