Search

Jamshedpur News: मानगो में कचरे से बनेगी जैविक खाद, वार्ड पार्षदों ने कंपोस्ट प्लांट का किया दौरा

Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला प्रशासन की पहल पर मानगो नगर निगम के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को टाटा स्टील द्वारा संचालित कंपोस्ट प्लांट का भ्रमण कराया गया. इस दौरान उन्हें गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई.

 

 

टाटा स्टील जू परिसर स्थित कंपोस्ट प्लांट में विशेषज्ञों ने वार्ड पार्षदों को बताया कि घरों और रसोईघरों से निकलने वाले गीले कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कर उपयोगी जैविक खाद में बदला जा सकता है. पार्षदों ने प्लांट में कचरे के संग्रहण, प्रसंस्करण और खाद तैयार करने की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और समझा.

 

 

कार्यक्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, टाटा स्टील के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने कहा कि यदि लोग अपने घरों में ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना शुरू करें, तो कचरे का बेहतर प्रबंधन संभव होगा और पर्यावरण प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकेगा.

 

 

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र में भी कंपोस्ट प्लांट स्थापित करने की योजना पर काम किया जाएगा. इससे घरेलू गीले कचरे को जैविक खाद में बदलकर उसका उपयोग किया जा सकेगा, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी.

 


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें और स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//