Search

 
 
 

झारखंड में संगठित अपराध : दो गिरोहों की बढ़ती सक्रियता, फायरिंग कर फैला रहे दहशत

झारखंड में कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. लेकिन वर्तमान में राहुल दुबे और राहुल सिंह दो ऐसे गिरोह हैं, जिनकी सक्रियता हाल के दिनों बढ़ गई है. ये दोनों गिरोह के अपराधी अमन साहू (मृत) गिरोह के लिए काम कर चुके हैं.
 

Ranchi :  झारखंड में कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. लेकिन वर्तमान में राहुल दुबे और राहुल सिंह दो ऐसे गिरोह हैं, जिनकी सक्रियता हाल के दिनों बढ़ गई है. ये दोनों गिरोह के अपराधी अमन साहू (मृत) गिरोह के लिए काम कर चुके हैं. 

 

राहुल दुबे और राहुल सिंह गिरोह के गुर्गे झारखंड के अलग-अलग जिलों में कारोबारियों के घरों, कंस्ट्रक्शन साइटों और कोल परियोजनाओं में लेवी वसूलने के लिए फायरिंग कराकर दहशत फैलाने का काम करते हैं.

 

गिरोहों व किस जिलों में है उनकी सक्रियता : 

- राहुल दुबे साहू गिरोह : रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा.

 

- राहुल सिंह गिरोह : रांची, पलामू, लातेहार, हजारीबाग.

 

- पांडेय गिरोह : रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और पलामू.

 

- अखिलेश सिंह गिरोह : जमशेदपुर.

 

- श्रीवास्तव गिरोह : रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और लातेहार.

 

- प्रिंस खान गिरोह : धनबाद और बोकारो

 

- सुजीत सिन्हा गिरोह : पलामू, गढ़वा, लातेहार और रांची.

 

- लव कुश शर्मा गिरोह : रांची

 

संगठित अपराध के खिलाफ झारखंड पुलिस की कार्रवाई तेज

झारखंड पुलिस ने संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, जिसके परिणामस्वरूप हाल के महीनों में दो कुख्यात अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया. झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) द्वारा हाल के महीनों में की गई ठोस कार्रवाईयों से संगठित अपराध की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आयी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही