Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: न्यायिक दंडाधिकारियों के नेतृत्व में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद में न्यायिक दंडाधिकारियों के नेतृत्व में बुधवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर शिविर का आयोजन हुआ. जिले में कार्यरत पीएलवी, एनजीओ और डालसा के पैनल अधिवक्ताओं के द्वारा जिले में स्थित सभी विधिक सहायता केंद्रों, पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. अवर न्यायिक दंडाधिकारी ने सहाना पहाड़ी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा कर जनमानस के लिए सुख समृद्धि की कामना की. प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप मान ने कहा कि नालसा के द्वारा दस जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसमें आज विशेष रूप से एसिड अटैक पीड़िता को मिलने वाला मुआवजा और सरकारी लाभ से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई. ताकि एसिड पीड़ित को समाज में सम्मान के साथ जीने का हक मिले. सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में लोगों को डोर टू डोर जाकर जानकारी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें-  टाटा">https://lagatar.in/tata-workers-union-leader-joginder-singh-jogi-became-the-district-president-of-bjmo-minority-morcha/">टाटा

वर्कर्स यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह जोगी बने भाजमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष

जागरुकता कार्यक्रम 14 नवंबर तक जारी रहेगा

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और जिला विधिक सेवा प्राधिकार का गरीब, लाचार और वंचित जनमानस तक पहुंचने का लक्ष्य है. ग्रामीण जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाया जा सके, इसके लिए लगातार जागरुकता फैलाई जा रही है. यह कार्यक्रम 14 नवंबर तक जारी रहेगा. साथ ही सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए विधिक प्राधिकार द्वारा लोक अदालत और स्थाई लोक अदालत की मदद से न्यायालयों में लंबित मामलों का समझौता कराकर वादों का निपटारा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- जज">https://lagatar.in/judge-death-case-cbi-summons-pramod-singhs-murder-case-io-dhanbad-many-people-questioned/">जज

मौत मामला : CBI ने प्रमोद सिंह की हत्या के केस आईओ को बुलाया धनबाद, कई लोगों से हुई पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही