Search

 
 
 

हाईकोर्ट जज की पहल पर ट्रैफिक पुलिस के बीच बांटी गई ORS, ग्लूकोज व पानी की बोतलें

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के न्यायामूर्ति-सह-झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली के सहयोग से डालसा रांची द्वारा सोमवार को प्रचंड गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को पानी की बोतल, ग्लूकोन-डी, ओ.आर.एस के पैकेट और नाश्ता का पैकेट बांटा गया. ये वितरण रांची के कचहरी चौक, रेडियम रोड चौक, फिरायालाल चौक, लालपुर चौक, सरजना चौक, काली मंदिर, रतन पीपी, सुजाता चौक से होते हुए बिरसा चौक, एचईसी गेट, शालीमार बाजार होते हुए धुर्वा गोल चक्कर चौक तक सभी ट्रैफिक पोस्ट में किया गया. इस अवसर पर डालसा रांची के सचिव कमलेश बेहरा, ट्रैफिक डी.एसपी प्रमोद कुमार केशरी, पीएलवी राजेंद्र महतो, शतीश कुमार, संगीता सिंह, पिंकु कुमारी एवं विधि के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लू एवं प्रचंड गर्मी से प्रभावित लोगों को लेकर अलग-अलग अखबारों में कई रिपोर्ट प्रकाशित हो रही है. जिसके कारण दैनिक मजदूर, खुले सार्वजनिक स्थानों पर तैनात व्यक्ति, फुटपाथ पर रहनेवाले छोटे विक्रेता, यातायात पुलिस एवं अन्य लोग प्रभावित हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें -CEC">https://lagatar.in/cec-lashed-out-at-oppositions-allegations-sought-proof-of-efforts-to-influence-district-magistrates-in-election-process/">CEC

विपक्ष के आरोपों पर बरसा, चुनाव प्रक्रिया में जिलाधिकारियों को प्रभावित करने के प्रयासों का सबूत मांगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही