Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Oscar : हादसे में बाल-बाल बचीं Priyanka Chopra, गोल्फ कार्ट का वीडियो वायरल

दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड समारोह अकादमी पुरस्कार का 98वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस साल कई फिल्मों का दबदबा देखने को मिला.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड समारोह अकादमी पुरस्कार का 98वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस साल कई फिल्मों का दबदबा देखने को मिला. हालांकि भारत की ओर से कोई भी फिल्म नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के तौर पर इस समारोह में नजर आईं.इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक हादसे से बाल-बाल बचती दिखाई दे रही हैं.

 

पति निक जोनास के साथ पहुंचीं ऑस्कर

ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड की घोषणा भी की.रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने भारतीय फैंस का ध्यान खींचा, लेकिन समारोह से पहले का एक वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है.

 

गोल्फ कार्ट में बैठते समय हुआ हादसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक गोल्फ कार्ट में आगे की सीट पर बैठती हैं, जबकि निक जोनस पीछे की सीट पर अन्य लोगों के साथ बैठे होते हैं.जैसे ही ड्राइवर कार्ट को मोड़ती है, गाड़ी अचानक एक तरफ झुक जाती है. वीडियो में साफ दिखता है कि कार्ट बाईं ओर झुकती है, जहां प्रियंका बैठी थीं. हालांकि कुछ ही सेकंड में ड्राइवर वाहन का संतुलन संभाल लेती है और बड़ा हादसा टल जाता है.

 

भारत के लिए खाली रहा ऑस्कर 2026

साल 2026 के ऑस्कर में भारत की ओर से ‘होमबाउंड’, ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘टूरिस्ट फैमिली’ जयसी फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म अंतिम नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सकी.वहीं भारतीय मूल की अमेरिकी निर्देशक गीता गांधभीर की दो फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, लेकिन अंतिम दौर में वे भी अवॉर्ड जीतने से चूक गईं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही