Search

 
 
 

CID के 49 पेंडिंग केस में 10 का हुआ निपटारा, बाकी 39 में जांच जल्द करने का निर्देश

झारखंड पुलिस की विशेष जांच एजेंसी सीआईडी (CID) ने लंबित चर्चित मामलों की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में एसटी-एससी अत्याचार, जमीन माफियाओं की गतिविधियों, अवैध कोयला कारोबार, गुमशुदगी समेत अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े 49 से अधिक मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई.
 

Ranchi: झारखंड पुलिस की विशेष जांच एजेंसी सीआईडी (CID) ने लंबित चर्चित मामलों की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में एसटी-एससी अत्याचार, जमीन माफियाओं की गतिविधियों, अवैध कोयला कारोबार, गुमशुदगी समेत अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े 49 से अधिक मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई.

 

समीक्षा के दौरान 10 से अधिक मामलों का निष्पादन कर दिया गया. वहीं शेष 39 मामलों की जांच में तेजी लाने और उनका अभिलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अनुसंधान अधिकारियों को दिया गया.

 

 

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और वर्षों से लंबित चर्चित मामलों का जल्द निपटारा हो.

 

सूत्रों के अनुसार, सीआईडी का लक्ष्य अगले एक से दो महीने के भीतर शेष मामलों की जांच पूरी कर उनका निष्पादन करना है. इसके लिए सभी अनुसंधान अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के साथ तय समयसीमा में कार्रवाई करने को कहा गया है.

 

बताया जाता है कि लंबित मामलों में कई ऐसे संवेदनशील और चर्चित प्रकरण शामिल हैं, जिनकी जांच लंबे समय से चल रही है. सीआईडी मुख्यालय अब इन मामलों की प्रगति पर लगातार नजर रखे हुए है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही