Search

 
 
 

आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज मुंडा की हत्या से आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

 
Ramgarh : आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमेटी ने पीटीपएस स्थित आवासीय कार्यालय में गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें प्रखंड उपाध्यक्ष दिवंगत मनोज मुंडा की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया गया. आजसू नेताओं ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था चौपट हो गई है. आदिवासियों की हितैषी बनने का ढोंग करने वाली हेमंत सरकार आदिवासियों की रक्षा नहीं कर पा रही है. कांग्रेस और जेएमएम के शासनकाल में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है. रामगढ़ जिले में निरंतर अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. इसे भी पढ़ें:बजट">https://lagatar.in/pm-should-implement-the-sarna-code-in-budget-session-2023-give-a-message-the-forest-rights-act-will-be-strictly-followed/">बजट

सत्र-2023 में सरना कोड को लागू कराएं पीएम, संदेश दें कि वन अधिकार अधिनियम का कड़ाई से होगा पालन

हत्यारे की हो गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन- आजसू

आजसू नेता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में निरंतर कई व्यक्तियों पर गोलीबारी, हत्या और लूट की घटनायें विधि-व्यवस्था चौपट होने की निशानी है. प्रखंड उपाध्यक्ष रहे मनोज मुंडा की हत्या से पार्टी में घोर आक्रोश है अगर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आजसू पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी. बैठक में दिवंगत मनोज मुंडा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, जिला प्रवक्ता बीरेंद्र झा, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष राजू कुमार, जिला संगठन सचिव अशोक पाठक, वरीय नेता राहुल रंजन, प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें:दवा">https://lagatar.in/cm-did-not-take-cognizance-drug-scam-then-saryu-reached-cbi/">दवा

घोटाला पर सीएम ने नहीं लिया संज्ञान तो CBI के पास पहुंचे सरयू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही