Search

ओरमांझी के टीकाकरण केंद्र पर दिखी बाहरी लोगों की भीड़, स्थानीय लोगों में नाराजगी

Ormanjhi: कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार 18 प्लस लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है. इसी क्रम में ओरमांझी प्रखंड के चकला पंचायत सचिवालय में भी कैम्प लगाया गया है. कैंप की शुरुआत बुधवार से ही हो गई है. आज दूसरा दिन है. पहले दिन महज 67 लोगों ने वैक्सीन लगवाया. जबकि यहां 100 लोगों को वैक्सीन लगना था. कैंप में पूरी सतर्कता के साथ लोगों को कोरोना से बचाव का इंजेक्शन दिया जा रहा है. कोरोना की वैक्सीन लगने से पहले व्यक्ति का निबंधन सत्यापित किया जाता है. उसके बाद इंजेक्शन लगाया जाता है. वैक्सीन लेने पहुंचे कई लोगों ने बताया कि पहले काफी घबराहट थी. लेकिन इंजेक्शन लेने के बाद सामान्य महसूस हो रहा है. दूसरे दिन 1 बजे तक 35 लोग टीका ले चुके थे. शिविर में कंप्यूटर के टेक्निकल समस्या के कारण ढाई घंटे बाद लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हुआ.

बुकिंग नहीं मिलने से स्थानीय लोग नाराज

कोविड का वैक्सीन देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी डुंडे की टीम पहुंची हुई है. टीम के लोगों ने बताया कि 100 लोगों का टारगेट है. शाम 5 बजे तक जो लोग भी आते हैं उनको वैक्सीन लगाया जाएगा. कैंप की निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप कर रहे हैं. शिविर में ज्यादा लोग ओरमांझी से बाहर के ही दिख रहे हैं. स्थानीय लोग इक्का-दुक्का ही पहुंच रहे हैं. स्थानीय लोगों को स्लॉट नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है. कैंप में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है. यहां बिना पीपीई कीट पहने नर्स इंजेक्शन लगा रही हैं. इतना ही नहीं वैक्सीनेशन से पहले बीपी जांच नहीं हो रही है.

टीकाकरण केंद्र पर बाहरी लोगों की भीड़

स्थानीय लोगों को पहले दिन वैक्सीन नहीं मिलने के कारण इसका विरोध किया गया था. क्योंकि टीकाकरण केंद्रों पर बाहरी लोगों की भीड़ ज्यादा थी. जिसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया था. और कहा गया था कि अगर बाहर के लोग कल भी वैक्सीन लगाने आते हैं तो उन्हें खदेड़ दिया जाएगा. बाहर के लोग और ओरमांझी प्रखंड का पिन कोड होटल में बताकर अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. ऐसे में स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//