Ranchi: झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी जन-संपर्क एवं सेवा वितरण कार्यक्रम आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार के दूसरे दिन राज्यभर में मिलने वाले आवेदनों की संख्या बढ़कर 1,55,451 तक पहुंच गई है. कार्यक्रम की तेज गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खबर लिखे जाने तक 33,697 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया, जबकि 1,31,757 आवेद प्रकियाधीन है.
सबसे अधिक आवेदन विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, पुरानी पेंशन श्रेणियों, जाति–आय–निवास प्रमाणपत्र, और पेंशन योजनाओं से जुड़े मिले हैं.
अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं’ श्रेणी में सर्वाधिक 89,854 आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें से 15,073 का निपटारा हो चुका है. वहीं वृद्धा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं.
| योजना/सेवा | कुल प्राप्त आवेदन | निपटारा | लंबित |
| सर्वजन पेंशन योजना | 55 | 0 | 55 |
| मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना | 0 | 0 | 0 |
| सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना | 0 | 0 | 0 |
| सेवा गारंटी अधिनियम से जुड़ी अन्य सेवाएं | 5,572 | 923 | 4,649 |
| विधवा पेंशन | 730 | 129 | 601 |
| स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र | 9,410 | 3,310 | 6,100 |
| अबुआ आवास योजना | 1 | 0 | 1 |
| अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना | 0 | 0 | 0 |
| जाति प्रमाण पत्र | 12,071 | 4,467 | 7,604 |
| आय प्रमाण पत्र | 9,189 | 3,458 | 5,731 |
| अन्य लोक कल्याणकारी योजनाएं | 89,854 | 15,073 | 74,781 |
| जन्म प्रमाण पत्र | 7,184 | 1,137 | 6,047 |
| भूमि की मापी | 263 | 68 | 195 |
| विकलांग पेंशन | 487 | 117 | 370 |
| मुख्यमंत्री पशुधन योजना | 0 | 0 | 0 |
| बिरसा हरित ग्राम योजना | 0 | 0 | 0 |
| बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना | 0 | 0 | 0 |
| दाखिल–खारिज वादों का निष्पादन | 1,165 | 135 | 1,030 |
| गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड | 0 | 0 | 0 |
| वृद्धा पेंशन | 18,174 | 3,659 | 14,515 |
| मृत्यु प्रमाण पत्र | 819 | 149 | 670 |
| भूमि धारण प्रमाण पत्र | 425 | 76 | 349 |
| किसान क्रेडिट कार्ड | 0 | 0 | 0 |
| मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना | 0 | 0 | 0 |
| ग्रैंड टोटल | 1,66,287 | 33,690 | 1,32,597 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment