Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगिता परीक्षाओं की व्यवस्था में व्यापक सुधार की पहल की है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि “छात्रों की बात - छात्रों के साथ” अभियान के तहत अब तक झारखंड के 8,500 से अधिक युवाओं ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ओर से OMR, परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, तकनीक के बेहतर उपयोग और JPSC सहित दोनों आयोगों में संवैधानिक दायरे में आवश्यक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हो रहे हैं.
झारखंड के मेरे सभी युवा साथियों,
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 11, 2026
जोहार,
“छात्रों की बात - छात्रों के साथ” अभियान
(https://t.co/3NVoANnYjK)
के तहत अब तक झारखंड के 8,500 से अधिक युवा साथियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
OMR से लेकर परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड,… https://t.co/7I1TLLLiV3
मुख्यमंत्री का किया गया पोस्ट
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना नहीं है, बल्कि वर्तमान चुनौतियों का समाधान करते हुए ऐसी परीक्षा व्यवस्था तैयार करना है, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह हो.
मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं से अपील की कि वे अपने सुझाव देना जारी रखें. उन्होंने कहा कि युवाओं का एक सुझाव न केवल आज की परीक्षा व्यवस्था में सुधार ला सकता है, बल्कि राज्य के हजारों-लाखों युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में भी योगदान देगा. हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सुधार केवल राज्य सरकार का प्रयास नहीं होगा, बल्कि झारखंड के युवाओं की जनभागीदारी से होने वाला सुधार होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

