Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस पर टूटा ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार, टला हादसा

लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-हावड़ा रेलखंड पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. गालूडीह थाना क्षेत्र के चंद्ररेखा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल पर टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस (12814) के ऊपर अचानक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूट गया. घटना सुबह करीब 6:50 बजे की बताई जा रही है. तार टूटते ही सुरक्षा कारणों से ट्रेन को पुल के बीच में ही रोक दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

ट्रेन के पुल पर रुकते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और ट्रेन भी सुरक्षित रही. समय रहते ट्रेन रुक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया.

Uploaded Image

घटना की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान और ट्रैक्शन रोलिंग डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. टीम ने पूरे इलाके का निरीक्षण किया और मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी.

 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सबसे पहले संबंधित रेलखंड की बिजली आपूर्ति बंद कर पावर ब्लॉक लिया. इसके बाद तकनीकी कर्मचारियों ने टूटे हुए ओएचई तार को हटाकर नया तार लगाने और लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया.

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत का काम पूरा होने और सुरक्षा जांच के बाद ही स्टील एक्सप्रेस को आगे रवाना किया जाएगा. इस दौरान टाटानगर-हावड़ा रेलखंड पर कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा और अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होने की संभावना जताई गई.

 

रेलवे सूत्रों का कहना है कि ओएचई तार टूटने के कारणों की भी जांच की जा रही है. फिलहाल प्राथमिकता मरम्मत कार्य पूरा कर रेल परिचालन को सामान्य करने की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही