Search

 
 
 

ओवैसी के समधी मजहरुद्दीन ने पारिवारिक विवाद में खुद को मारी गोली, मृत घोषित

 
Hyderabad : हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के समधी मजहरुद्दीन अली खान ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. मजहरुद्दीन खान एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी की दूसरी बेटी के ससुर थे. वह एक आर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट थे. उन्होंने अपने घर पर ही लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली. पारिवारिक विवाद को इसकी वजह बताया जा रहा है. मजहरुद्दीन अली खान पेशे से डॉक्टर थे. इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सकों ने कहा कि मजहरुद्दीन को सोमवार दोपहर दो बजे अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट लाया गया. लेकिन उनकी मौत हो गई थी.

प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था - पुलिस

पुलिस का कहना है कि मजहरुद्दीन खान एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी की दूसरी बेटी के ससुर थे. वह एक आर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट थे. पारिवारिक विवाद को इसकी वजह बताया जा रहा है. उनके शव को ओस्मानिया जनरल अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है. हैदराबाद वेस्ट जोन के डीसीपी जोएल डेविस ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे मजहर नाम के एक डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी गन से खुद को गोली मार ली. परिवार के सदस्य उन्हें अपोलो अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टों ने मृत घोषित कर दिया. उनकी पहचान 60 साल के मजहर के तौर मजहर के तौर पर हुई है. सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपराधस्थल पर पहुंची टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए और पता चला कि एक राउंड फायरिंग ही हुई है. परिवार के सदस्यों और मृतक के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था. उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का भी मामला दर्ज था.

इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/medical-protection-act-should-be-implemented-in-jharkhand-chamber/">झारखंड

में लागू हो मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट : चैंबर

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही