Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑक्सीजन की कमी से दिल्ली, यूपी में त्राहिमाम, कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन खुद पहुंच रहे सिलेंडर रिफिल कराने

Advertisement
Advertisement


NewDelhi :  दिल्ली में कोरोना महामारी से त्राहिमाम मच गया है. हर दिन रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं. पिछले दिनों लगभग 28 हजार मामले सामने आये. हैं. और 277 मौतें दर्ज की गयी हैं.  जो अबतक का रिकॉर्ड है. दिल्ली में बेड्स की कमी हो रही है, ऐसे में सरकार द्वारा कई जगह अतिरिक्त बेड्स की व्यवस्था की जा रही है. 

देश के अधिकतर हिस्सों में अस्पतालों के बाहर भीड़ है, बेड्स की कमी है. लेकिन इस वक्त सबसे बड़ी समस्या जो बन गयी है वह ऑक्सीजन की कमी है. दिल्ली या लखनऊ हर जगह ऑक्सीजन के सिलेंडर को लेकर मारामारी है. 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा के पास ऑक्सीजन रिफिलिंग सेंटर पर आम लोगों की भीड़ है. यहां लोग दूर-दूर से ऑक्सीजन का सिलेंडर भरवाने आये हैं, क्योंकि अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत है और परिजनों को मरीजों के लिए खुद ही ऑक्सीजन लाना पड़ रहा है. 

दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल बैठक करने जा रहे हैं.  उधर यूपी मे. चौबीस घंटों में कोरोना के 29,754 नये केस सामने आये हैं,  163 मरीजों की मौत हुई है. लखनऊ में मरीजों के परिजन ऑक्सीजन  सिलेंडर रिफिलिंग कराने खुद सेंटर पर पहुंच रहे हैं.

 

 दिल्ली के अस्पतालों की  क्या है स्थिति

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आज सुबह नौ बजे तक  4500 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन   प्राइवेट वेंडर से, 6000 क्यूबिक मीटर Inox से आया है.  बताया गया है कि अस्पताल की कुल जरूरत 11000 क्यूबिक मीटर है, अभी जितना ऑक्सीजन है वो 24 घंटे तक चल पायेगा.   दिल्ली के  LNJP अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उन्हें पिछली रात 10 टन ऑक्सीजन मिला है, जो अभी के लिए  पर्याप्त है.  संजय गांधी अस्पताल का कहना है कि  उन्हें बीती रात 100 सिलेंडर मिले हैं जो अगले आठ घंटे के लिए काफी हैं. 

 

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर चिंता जताई

दिल्ली सरकार ने कहा है कि अस्पतालों में कुछ ही घंटे की ऑक्सीजन बची है. दिल्ली ने केंद्र सरकार से मांग की है कि तुरंत  दिल्ली की ऑक्सीजन सप्लाई को बढ़ाये.  जानकारी के अनुसार कल रात दिल्ली के एक अस्पताल में कुछ घंटे की ऑक्सीजन बची थी, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर चिंता जताई. बाद में वहां किसी तरह ऑक्सीजन पहुंच पायी. 

 दिल्ली के जीटीबी अस्पताल, गंगाराम अस्पताल को देर रात ऑक्सीजन मिलने की खबर है.  अभी भी कई अस्पताल ऑक्सीजन की सप्लाई के इंतजार में हैं. जिन अस्पतालों को इमरजेंसी में ऑक्सीजन मिला है, उनका भी कहना है कि ये अभी के लिए राहत है लेकिन अभी भी डिमांड  कहीं ज्यादा है. 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि सोमवार को दिल्ली को 240 मीट्रिक टन, मंगलवार को 365 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली है, जबकि इस वक्त दिल्ली को हर दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन चाहिए. दिल्ली के अंदर 8-10 घंटे का ही ऑक्सीजन शेष बचा है.

लखनऊ में ऑक्सीजन की कमी विकराल रूप अख्तियार करती जा रही है

यूपी में बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 29,754 नये मामले सामने आये हैं और 163 मरीजों की मौत हुई है. यूपी में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस लखनऊ में दर्ज किये गये हैं. यहां पांच हजार से ज्यादा मरीज मिले हों. दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में 640  और गाजियाबाद में 633 नये संक्रमितों की जानकारी मिली है. लखनऊ में ऑक्सीजन की कमी विकराल रूप अख्तियार करती जा रही है. ज्यादातर मरीजों के परिजन अस्पतालों से सिलेंडर लेकर सीधे रिफिलिंग सेंटर पर पहुंच रहे हैं.

आजतक के अनुसार  लखनऊ के तालकटोरा के एक ऑक्सीजन रिफिलिंग सेंटर के बाहर  मरीजों के परिजन अस्पतालों से बड़े-बड़े सिलेंडर लेकर रिफिल कराने आये थे, ताकि अस्पतालों में बेड पर पड़े उनके मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा सके. बसा दें कि ज्यादातर निजी अस्पतालों में इस वक्त ऑक्सीजन नहीं है. उन्होंने यह जिम्मेदारी मरीजों के परिजनों पर डाल दी है कि वह अस्पतालों में अपने सिलेंडर ले जायें, तभी वह अपने परिजनों को बचा पायेंगे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही