Search

 
 
 

गोवा : रात 2 बजे अस्पताल में खत्म हुआ ऑक्सीजन, सुबह 6 बजे तक 13 मरीजों की मौत

 

Goa :  ऑक्सीजन की कमी से एक बार फिर गोवा के अस्पताल में मरीजों को अपनी जान गवानी पड़ी है. गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की किल्लत से 13 लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 2 बजे से सुबह 6 बजे तक ऑक्सीजन की कमी होने से 13 लोगों की मौत हो गयी. ये मौत ऑक्सीजन लेवल की कमी के कारण हुआ है. एक बार फिर मरीजों की मौत प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है.

पिछले 4 दिनों में कई लोगों की हो चुकी है मौत

बता दें कि 12 मई को भी ऑक्सीजन की कमी के कारण 26 लोगों की मौत हो गयी थी. पिछले 4 दिनों में इस अस्पताल में कई मौते हुई है. सभी मौतों का कारण ऑक्सीजन की कमी बतायी जा रही है. बीते मंगलवार को 26, बुधवार को 20, गुरूवार को 15 और शुक्रवार को अबतक 13 लोगों की जान जा चुकी है. मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि लॉजिस्टिक में दिक्कत के कारण ऐसी घटना हुई है.

सरकार मे एक कमेटी का गठन किया

लगातार हो रही ऑक्सीजन की कमी से मौत को देखते हुए गोवा की सरकार ने ऑक्सीजन सप्लाई के लिए एक कमेटी का गठन किया है. जिसमें IIT  के बीके मिश्रा, GMC के पूर्व डीन वीएन जिंदर और तारिक थॉमस शामिल हैं. इस कमेटी का काम अस्पताल में होने वाले ऑक्सीजन सप्लाई को देखना है. दिक्कत को उजागर करना है. इसकी रिपोर्ट 3 दिन के अंदर कमेटी सरकार को देगी.

कोरोना के दूसरे स्टेज के कारण ऑक्सीजन की मांग बढ़ी

गौरतलब है कि देश में कोरोना के दूसरे स्टेज के कारण अचानक ही मरीजों में इजाफा हुआ है.अचानक से ऑक्सीजन की डिमांड काफी बढ़ गयी है. कुछ दिनों पहले तक दिल्ली, यूपी, समेत अन्य राज्यों में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हो रही थी., हालांकि अभी कुछ हद तक कंट्रोल किया जा चुका है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही