Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PM केयर्स फंड से 551 जिला अस्पतालों में लगाये जायेंगे ऑक्सीजन प्‍लांट

पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि इन ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द चालू जाना चाहिए

 NewDelhi :  देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण  को देखते हुए पीएम केयर फंड से देश भर में 551 प्रेशर स्विंग अब्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र लगाये जायेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि इन ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द चालू जाना चाहिए. ये प्लांट जिला स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता को प्रमुख बढ़ावा देंगे. PMO के अनुसार, 551 ऑक्सीजन प्लांट के लिए फंड  PM-CARES फंड से दिया जायेगा.

मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगेंगे

PMO ने अपने बयान में कहा है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने की दिशा में पीएम मोदी के दिशा निर्देश के अनुरूप, PM-CARES फंड से सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अंदर 551 समर्पित मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांटों की स्थापना के लिए धन के आवंटन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है. बता दें कि कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की किल्लत से देश जूझ रहा है.

पीएमओ की ओर से जानकारी दी गयी है कि पीएम मोदी ने देश में पीएम केयर्स फंड से 551 मेडिकल ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट को रविवार को मंजूरी दे दी. ये ऑक्सीजन प्लांट विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में जिला मुख्यालय में चिह्नित सरकारी अस्पतालों में स्थापित किये जायेंगे

स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करना है.

PMO ने जानकारी दी है कि ये खरीद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से की जायेगी. जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने के पीछे मूल उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करना है. PMO के बयान के अनुसार, इन-हाउस कैप्टिव ऑक्सीजन जेनरेशन सुविधा इन अस्पतालों और जिले की दिन-प्रतिदिन की मेडिकल ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करेगी. इसके अलावा, तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (LMO) कैप्टिव ऑक्सीजन जनरेशन के लिए टॉप अप के रूप में काम करेगा.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस तरह की प्रणाली लंबे समय तक यह सुनिश्चित करेगी कि जिलों के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में अचानक व्यवधान का सामना न करना पड़े और COVID-19 या अन्य मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति का उपयोग हो.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही