Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी के तीन दिन बाद ही OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के घर छाया मातम, 20वीं मंजिल से गिरकर पिता की मौत

New Delhi : ओयो (OYO) के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया. खबरों के अनुसार 20 मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है. रितेश अग्रवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि उनके पिता का निधन हो गया है. वहीं ईस्ट गुरुग्राम के डीसीपी के अनुसार घटना की जानकारी लगभग एक बजे मिली. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि रमेश अग्रवाल की मौत 20वें फ्लोर से गिरने की वजह से हुई है. वो DLF क्रिस्टा सोसायटी में रहते थे. पुलिस के अनुसार, वो अपने घर की बालकनी से गिर पड़े, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/horrific-road-accident-in-chhattisgarh-truck-crushed-car-and-bike-5-killed/">छत्तीसगढ़

में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक ने कार और बाइक को रौंदा, 5 की मौत

उनके शब्द हमारे दिलों में गूंजेंगे : रितेश

रितेश अग्रवाल ने कहा कि पिता हमारे मार्गदर्शक और शक्ति थे. 10 मार्च को निधन हो गया. उन्होंने एक पूरा जीवन जिया और हर एक दिन मुझे और हम में से कई लोगों को प्रेरित किया. उनकी मौत हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उनके शब्द हमारे दिलों में गूंजेंगे. रितेश ने कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें.

7 मार्च को दूल्हा बना था रितेश

रितेश अग्रवाल की शादी बीते 7 मार्च को गीतांशा से हुई थी. उनके ग्रांड रिसेप्शन में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर समेत सॉफ्टबैंक ग्रुप के फाउंडर मासायोशी सोन भी शामिल हुए थे. अग्रवाल और उनकी पत्नी गीत ने सोन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. बता दें कि सोन 2015 से रितेश अग्रवाल के मेंटर रहे हैं. रितेश ने अपने शादी का निमंत्रण पीएम मोदी को भी दिया था. रितेश अपनी मां और होने वाली पत्नी के साथ पीएम को निमंत्रण देने पहुंचा था. रितेश अग्रवाल देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक हैं. उन्होंने साल 2013 में ओयो रूम्स की शुरुआत की थी. इसे भी पढ़ें : काम">https://lagatar.in/energy-fair-will-be-held-on-saturday-problems-related-to-electricity-will-be-removed/">काम

की बात : शनिवार को लगेगा ऊर्जा मेला, बिजली से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही