Search

धान खरीदः 2 दिन में 55766.11 क्विंटल हुई धान खरीद, 60 लाख क्विंटल है लक्ष्य

Ranchi: राज्य सरकार ने 15 दिसंबर यानि सोमवार से धान की खरीद शुरू की है. दो दिनों के अंदर यानि मंगलवार शाम पांच बजे तक 55,766.11 क्विंटल धान की खरीद की गई. राज्य सरकार ने इस साल 60 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा है. इसमें दो लाख 51 हजार 935 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. दो दिनों के अंदर 10,914 किसानों को एसएमएस भेजा गया है. 
2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से हो रही खरीद


इस बार धान की खरीद 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रहा है. पिछली बार यह दर 2400 रुपए प्रति क्विंटल थी. राज्यभर में 801 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं. बताते चलें कि पिछले तीन वर्षों में सरकार अपने धान क्रय लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही है. 

 

लगातार दो वर्षों (2022-23 व 2023-24) में सूखे की स्थिति और किसानों की उदासीनता के कारण धान की खरीदारी प्रभावित हुई. किसानों ने सरकारी खरीद प्रणाली से दूरी बनायी, जिससे लक्ष्य का सिर्फ एक तिहाई हिस्सा ही पूरा हो पाया.

 

किस वित्तीय वर्ष में कितने धान की हुई खरीद


•    वित्तीय वर्ष 2022-23, लक्ष्य 60 लाख क्विंटल, खरीद हुई 17.16 लाख क्विंटल, कुल 29 प्रतिशत की खरीद
•    वित्तीय वर्ष 2023-24, लक्ष्य 60 लाख क्विंटल, खरीद हुई 17.02 लाख क्विंटल, कुल 29 प्रतिशत की खरीद
•    वित्तीय वर्ष 2024-25, लक्ष्य 60 लाख क्विंटल, खरीद हुई 40.8 लाख क्विंटल, कुल 67 प्रतिशत की खरीद


किस जिले में कितने क्विंटल धान की खरीद

 

जिला धान क्विटंल में
रांची      3849,47
साहेबगंज   503.03
सरायकेला 874
सिमडेगा 2256.22
प सिंहभूम 357.17
चतरा   1286.21
देवघर   1286
दुमका 371
गढ़वा 1580
लातेहार 3491.47
लोहरदगा 3031.3
पाकुड़     1220.45
पलामू   845
रामगढ़   3422.51
हजारीबाग 9558.93
जामताड़ा 2841.72
खूंटी   2463.93
कोडरमा 7439.02
गिरिडीह         5350.66
गुमला   1628.75

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp