Search

 
 
 

रांची के अंचलों में जनता दरबार, सैकड़ों समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

रांची जिला के सभी अंचलों में हर मंगलवार को जनता दरबार लगाया जाता है. इसका मकसद आम लोगों की समस्याओं का जल्दी और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है
 

Ranchi : रांची जिला के सभी अंचलों में हर मंगलवार को जनता दरबार लगाया जाता है. इसका मकसद आम लोगों की समस्याओं का जल्दी और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है.
आज आयोजित जनता दरबार में राजस्व, पेंशन, प्रमाण-पत्र और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. कई लोगों को मौके पर ही जरूरी प्रमाण-पत्र और सहायता मिली.

 

कहां कितने आवेदन निपटे


ईटकी में 58, सिल्ली में 57, अरगोड़ा में 70, नगड़ी में 93 और चान्हो में 118 आवेदनों का समाधान किया गया. अन्य अंचलों में भी बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा हुआ.

किसे क्या लाभ मिला

सोनाहातू में भूमि सुधार कर लगान रसीद और पारिवारिक प्रमाण-पत्र जारी किए गए.

मांडर में दिव्यांग और वृद्धा पेंशन की स्वीकृति दी गई, साथ ही जाति व भूमि से जुड़े मामलों का समाधान हुआ.

सिल्ली में आय प्रमाण-पत्र जारी हुआ और दुर्घटना व डूबने से मौत के मामलों में मुआवजा राशि दी गई.

अनगड़ा में जमीन से जुड़े पंजी-2 सुधार, नामांतरण और आय प्रमाण-पत्र तुरंत जारी किए गए.

बेड़ो में छात्र को स्कॉलरशिप के लिए जाति और आवासीय प्रमाण-पत्र मौके पर ही मिल गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही