Search

पड़हा राजा ने बैठक में लिया शैक्षणिक माहौल को मजबूत बनाने का संकल्प

Ranchi: सात पड़हा दरहा मर्चा चनगनी बेड़ो के प्रांगण में आज पड़हा राजा जीतू उरांव की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में पड़हा क्षेत्र के विद्यालय की घेराबंदी करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा शैक्षणिक माहौल को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. पुरखों की नेगजोग, रीति-रिवाज, सामाजिक समरसता को बनाए रखने की पहल की गई.
 
  • -पड़हा क्षेत्र के विद्यालय की घेराबंदी करने का निर्णय

Ranchi: सात पड़हा दरहा मर्चा चनगनी बेड़ो के प्रांगण में आज पड़हा राजा जीतू उरांव की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में पड़हा क्षेत्र के विद्यालय की घेराबंदी करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा शैक्षणिक माहौल को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. पुरखों की नेगजोग, रीति-रिवाज, सामाजिक समरसता को बनाए रखने की पहल की गई. 

32वीं ऐतिहासिक जतरा और समृद्ध परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिए गए. इस मौके पर पड़हा राजा जीतू उरांव ने कहा कि शिक्षा हमारे बच्चों का भविष्य है और संस्कृति हमारी पहचान है. दोनों को साथ लेकर चलना ही सच्ची प्रगति है. उन्होंने अपील की कि समस्त पड़हा वासी एकजुट होकर विद्यालय परिसर को सुरक्षित बनाए. ताकि आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहे.

इस मौके पर मंगरा उरांव, चारो उरांव, रमेश उरांव, बंदे उरांव, छोटना उरांव, सुनवा उरांव, बिरसा उरांव, शंकर उरांव सहित सैकड़ों पड़हा वासी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही