Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयंती पर याद किए गए पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा, कांग्रेसियों ने किया नमन

Hazaribagh : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मंगलवार को पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की 83 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा का जन्म 23 अगस्त 1939 में हुआ था. वे भारत के बौद्धिक और सांस्कृतिक शख्सियत थे. आदिवासी अधिकारों के लिए रांची, पटना, दिल्ली से लेकर संयुक्त राष्ट्रसंघ जैसे अंतराष्ट्रीय मंचों तक उन्होंने आवाज बुलंद करते हुए दुनिया के आदिवासी समुदायों को संगठित किया. उन्होंने देश एवं अपने गृह राज्य झारखंड में जमीनी सांस्कृतिक आंदोलन को नेतृत्व प्रदान किया. इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sad-ending-of-a-happy-love-story-prasanjeet-and-pinky-left-to-make-people-cry/">साहिबगंज

: सुखद प्रेम कहानी का दुखद अंत, लोगों को रूलाकर रूख़्सत हो गये प्रसनजीत और पिंकी
सन 1981 में रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से जुड़े. सन 1983 में आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी कैनबरा में विजिटिंग प्रोफेसर बने. सन 1985-86 तक रांची विश्वविद्यालय के उप कुलपति रहे. सन 1986-88 तक रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे. सन 2007 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी का सम्मान मिला. 22 मार्च 2010 में राज्यसभा के सांसद बनाए गए और 2010 में ही पद्मश्री से सम्मानित हुए. जयंती कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य अशोक देव, वीरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, सुनील सिंह राठौर, राजू चौरसिया, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, सुनिल कुमार ओझा, अनवर हुसैन, अजीत कुमार सिंह, जावेद खान, विष्णुगढ़ प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष रामजन्म राय, मनोज मोदी, शिव नंदन साहू, उपेन्द्र कुशवाहा, क्यूम अंसारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- वकील">https://lagatar.in/eds-interrogation-continues-against-lawyer-rajiv-kumar-summons-to-businessman-amit-agarwal/">वकील

राजीव कुमार से ईडी की पूछताछ जारी, व्यवसायी अमित अग्रवाल को समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही