Search

 
 
 

पद्मश्री रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता : सेमीफाइनल में पहुंची मेकॉन और राजा स्पोर्टिंग बरियातू की टीम

 
Ranchi : डॉ. रामदयाल मुंडा क्रीड़ा केंद्र और रूम्बुल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौवीं पद्मश्री रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन दूसरे दौर के पहले दो मैचों में मेकॉन और राजा स्पोर्टिंग बरियातू की टीम ने अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. दिन के पहले मुकाबले में मेकॉन की टीम ने एआर रॉयल नगड़ी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. मेकॉन की टीम पूरे मैच में अपने नाम के अनुरूप खेली और दर्शकों को भी अपने खेल से आकर्षित किया. मेकॉन टीम के मंजीत करमाली को प्लेयर ऑफ द मैच से पुरुस्कृत किया गया. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला राजा स्पोर्ट्स बरियातू बनाम चितरकोटा एफसी के बीच खेला गया. पूरे मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने मैच में अपनी पकड़ बनाये रखी. कड़े मुकाबले में राजा स्पोर्टिंग बरियातू की टीम ने विपक्षी चितारकोटा एफसी. को 1-0 से मात दी. पूरे मैच में उम्दा गोलकीपिंग के लिए जिशान रजा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मैच के प्रारंभ होने के पूर्व बतौर अतिथि सदर अंचलाधिकारी अमित भगत, ओरमांझी अंचलाधिकारी विजय केरकेट्टा, संजय मुंडा एवं देवचरण मुंडा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को बेहतर और अनुशासित प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. सभी अतिथियों ने प्लेयर ऑफ द मैच खिताब के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-chhattisgarhs-truck-driver-was-killed-and-hanged-accused-arrested/">रांचीः

छत्तीसगढ़ के ट्रक चालक की हत्या कर फंदे से लटकाया था शव, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही