Jaydeep Sinha Barhi (Hazaribagh) : अपनी ही पार्टी की सरकार में विधायक की बात अधिकारी नहीं सुनते हैं. इस बात का खुलासा बरही विधायक सह विधानसभा निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला ने की है. दरअसल, भीषण गर्मी और सूखते जलस्रोत ने बरही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल के लिए कोहराम मचा रखा है. शिकायत के बावजूद अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं. बरही पूर्वी, पश्चिमी, पंचमाधव, रानीचुआ, कोल्हुआकाला आदि क्षेत्रों पेयजल की विकट समस्या है. नलकूप खराब हो चुके हैं. पंचमाधव पंचायत के कामेश्वर रविदास ने बताया कि पडीरमा में पानी की विकट समस्या है. पीएचईडी जेई को इसकी शिकायत की गई पर कोई समाधान नहीं हुआ है. इस मामले में पूछे जाने पर विधायक ने भी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्याओं की बात स्वीकारी. साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में पीएचईडी के अधिकारियों को कई बार कहा गया, परंतु वह इस दिशा में ध्यान नहीं देते. इसकी शिकायत मंत्री सत्यानंद भोक्ता से भी की गई है. उन्होंने कहा कि जनता को अपने हक के लिए सड़कों पर आना होगा. इसके लिए वह सदैव उनके साथ हैं. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-cleanliness-fortnight-celebrated-in-pvun-patratu-oath-of-cleanliness-administered-to-employees/">रामगढ़
: पीवीयूएन पतरातू में मना स्वच्छता पखवाड़ा, कर्मचारियों को दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ [wpse_comments_template]
बरही विधायक की पीड़ाः अधिकारी नहीं सुनते बात

Leave a Comment