Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान : पेशावर में स्थित एक मस्जिद पर हमला, 28 की मौत, 90 से ज्यादा घायल

Pakistan : पाकिस्तान के पेशावर में स्थित एक मस्जिद पर हमला हुआ है. धमाके में 28 लोगों की मौत हो गयी हैं. जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं. हमला में मस्जिद का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया. ब्लास्ट पेशावर में पुलिस लाइंस के पास में स्थित मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद हुआ. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया. इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/concern-among-foreign-investors-before-budget-17000-crores-withdrawn-from-indian-stock-market-in-january/">बजट

से पहले विदेशी निवेशकों में चिंता, जनवरी में भारतीय शेयर बाजार से निकाले 17000 करोड़

इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है . कई घायलों का हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है और सिर्फ एंबुलेंस को ही आने दिया जा रहा है.पुलिस अधिकारी सिकंदर खान ने बताया कि मारत का एक हिस्सा ढह गया है. मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. यह हादसा दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ. धमाके की सूचना मिलने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसकी निंदा की है. इसे भी पढ़ें - JJBS">https://lagatar.in/215-candidates-selected-in-jjbs-member-chairman-and-member-of-cwc-appointment-not-done-due-to-lack-of-interview/">JJBS

सदस्य, CWC के अध्यक्ष और मेंबर में चयनित हुए 215 अभ्यर्थी, इंटरव्यू नहीं होने के कारण नहीं हुई नियुक्ति

16 मई 2022 को पाकिस्तान के कराची में एक ब्लास्ट हुआ था

बता दें कि 16 मई 2022 को पाकिस्तान के कराची में एक ब्लास्ट हुआ था. यहां MA जिन्ना रोड पर मेमन मस्जिद के पास विस्फोट हुआ था. जिसमें एक महिला की मौत हो गयी थी. जबकि 8 लोग जख्मी हो गए थे. घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था. इसे भी पढ़ें - पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-bapu-taught-to-live-with-love-equality-of-all-religions-and-fight-for-truth-sreekumar/">पाकुड़

: बापू ने प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लड़ना सिखाया : श्रीकुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही