Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान : पुलिस-पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, इमरान खान के घर बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर छत से फायरिंग

Islamabad : तोशाखाना मामले में आरोपी इमरान खान आज शनिवार को इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होने के लिए निकले, लेकिन इमरान खान के काफिले में शामिल वाहनों का एक्सीडेंट हो गया. काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गयी. हालांकि इमरान खान हादसे वाली दोनों ही गाड़ियों में से किसी में नहीं थे. बाद में उनके काफिले को इस्लामाबाद टोल प्लाजा पर रोक दिया गया. बदलते घटनाक्रम के बीच इमरान खान के लाहौर स्थित घर पर पुलिस पहुंची.      इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-divine-court-of-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-from-today-demand-to-stop-the-program-complaint-lodged/">मुंबई

: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आज से, कार्यक्रम रोकने की मांग, शिकायत दर्ज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया

वहां पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. इसके बाद इमरान के लाहौर स्थित घर के बाहर माहौल काफी बिगड़ गया है. पुलिस ने आरोप लगाया है कि इमरान के जमान पार्क स्थित घर की छत से पुलिस पर फायरिंग की गयी है. इसके जवाब में पुलिस ने वहां मौजूद PTI कार्यकर्ताओं को पीटा. खबर है कि पुलिस ने इमरान के घर का दरवाजा तोड़ने के लिए बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया है. PTI कार्यकर्ताओं के बिखराव के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-opened-his-mouth-in-adani-case-said-if-he-has-done-wrong-he-will-not-be-spared/">अमित

शाह ने अडानी मामले में मुंह खोला, कहा, गलत किया है तो बख्शे नहीं जायेंगे, जांच एजेंसियां निष्पक्ष काम कर रही हैं

इमरान खान ने एक वीडियो जारी किया 

इस्लामाबाद की ओर जाने के क्रम में निकल इमरान खान ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं कि मेरे इस्लामाबाद पहुंचने पर वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे. इमरान ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी लंदन प्लान का हिस्सा है. मेरी गिरफ्तारी नवाज शरीफ के कहने पर हो रही है. इमरान ने कहा कि कोर्ट से बेल मिलने के बाद भी शहबाज सरकार उन्हें इस्लामाबाद में गिरफ्तार करना चाहती है. उन्होंने कहा, मैं पहले भी इस्लामाबाद की अदालत में पेश होने जा रहा था. पंजाब पुलिस ने जमान पार्क में मेरे घर पर हमला किया, जहां बुशरा बेगम अकेली हैं. ये किस कानून के तहत कर रहे हैं? यह लंदन योजना का हिस्सा है, जहां भगोड़े नवाज शरीफ को एक नियुक्ति पर सहमत होने के एवज में सत्ता में लाने की प्रतिबद्धता जताई गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही