Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान : बलूचिस्तान प्रांत में आईईडी विस्फोट, चार की मौत, 10 घायल

Pakistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक बाजार में विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले भर्ती कराया गया है. बरखान के उपायुक्त अब्दुल्ला खोसो के अनुसार, राखनी बाजार में बाइक में लगे आईईडी फटने से विस्फोट हुआ. घटना की सूचना पाकर पाक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इलाके की घेराबंदी कर पुलिस आगे की जांच कर रही है. (पढ़ें, भगवान">https://lagatar.in/trust-in-god-the-doctors-are-worried-about-the-security/">भगवान

भरोसे रिम्स के डॉक्टरों की सुरक्षा, छिनतई व छेड़छाड़ से परेशान डॉक्टरों ने कहा- हमारी सुने प्रबंधन)

मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया पर घटना का कुछ वीडियो सामने आये हैं. हालांकि उसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. वायरल वीडियो में कार्यकर्ताओं को खून से लथपथ पीड़ितों को कथित घटनास्थल से ले जाते हुए देखा जा सकता है और आसपास भारी भीड़ दिख रही है.  मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने विस्फोट की निंदा की है. मीर अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने अधिकारियों को दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों का खून बहाने वाले मानवता के दुश्मन हैं. इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी विस्फोट की निंदा की और मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी है. इसे भी पढ़ें : फरवरी">https://lagatar.in/devastation-due-to-heat-in-february-itself-monsoon-will-be-affected-by-el-nino/">फरवरी

में ही राजधानी गर्मी से तपी, अलनीनो से प्रभावित होगा मॉनसून
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही