Search

 
 
 

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में आतंकी हमला, छह टेररिस्ट, तीन पुलिसकर्मी मारे गये

सुरक्षाबलों के अनुसार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने हमला किया. उनका मकसद स्कूल में घुसकर आत्मघाती हमला करना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें मार गिराया.  इस्माइल खान के डीपीओ की अगुवाई में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
 

Islamabad :  पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में आतंकी हमले की खबर है. जानकारी के अनुसार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने एक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर आत्मघाती हमला करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों द्वारा हमला नाकाम कर दिया. आत्मघाती हमलावर अंदर घुस नहीं पाया. उसने बाहर ही खुद को उड़ा लिया.

 

इसके बाद टेररिस्टों और पाक सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया. दोनों ओर से जम कर गोलाबारी की गयी. इस मुठभेड़ में छह टेररिस्ट और सुरक्षाबलों के तीन जवानों के मारे जाने की खबर है. जानकारी क अनुसार सात-आठ भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने दक्षिणी वजीरिस्तान सीमा के पास डेरा इस्माइल खान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर भारी हथियारों से हमला किया था.  

 
  
सुरक्षाबलों के अनुसार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने हमला किया. उनका मकसद स्कूल में घुसकर आत्मघाती हमला करना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें मार गिराया.  इस्माइल खान के डीपीओ की अगुवाई में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.  

 


एक और घटना में शुक्रवार को पंजाब प्रांत के चनाब नगर में अहमदी समुदाय की बेत-उल-महदी मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद आतंकी हमला किया गया, हमले में कई लोग घायल हो गये. एक हमलावर को ढेर कर दिया गया.  

 


सूचना है कि डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सज्जाद अहमद सब्जदार इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. घटना की खबर पाते ही  पाकिस्तानी सेना के विशेष सेवा समूह (एसएसजी) के कमांडो मौके पर भेजे गये हैं.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही