Search

पाकिस्तान : नेशनल असेंबली में वोटिंग से पहले हंगामा, स्पीकर और शाहबाज शरीफ के बीच बहस, संसद एक बजे तक के लिए स्थगित

Islamabad : पाकिस्तान की राजनीति के लिए आज अहम दिन हैं. नेशनल असेंबली में वोटिंग होनी है. इमरान खान की सरकार रहेगी या नहीं, यह वोटिंग के बाद ही तय होगा. लेकिन संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. बता दें कि विदेशी साजिश के आरोपों पर जमकर हंगामा हुआ. इमरान खान की ओऱ से शाह महमूद कुरैशी संसद को संबोधित कर रहे थे. महमूद कुरैशी ने संसद में कहा कि कानून देश में सबसे ऊपर है. हम संसद में मुकाबले के लिए तैयार हैं. इसे भी पढें : NGO">https://lagatar.in/sc-upholds-validity-of-fcra-2020-amendment-in-foreign-funding-case-to-ngos-seals-modi-governments-decision/">NGO

को विदेशी फंडिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FCRA 2020 संशोधन की वैधता बरकरार रखी, मोदी सरकार के फैसले पर लगी मुहर

पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन हुआ है

शाहबाज शरीफ ने कहा कि मैं विपक्ष को सलाम करता हूं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन हुआ है. इस दौरान स्पीकर और शरीफ के बीच बहस हुई. स्पीकर द्वारा साजिश की बात कहे जाने पर शहबाज शरीफ भड़क गये. उन्होंने कहा कि हम सबको नंगा करेंगे. हंगामा बढ़ने पर स्पीकर ने भारतीय समय के अनुसार एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. इससे पहले विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान ने मुल्क का ख्याल नहीं रखा. इसे भी पढें : CJI">https://lagatar.in/cji-nv-ramana-said-a-new-trend-has-started-the-government-defames-the-judges/">CJI

एनवी रमना ने कहा, नया ट्रेंड शुरू हुआ है… सरकार जजों को बदनाम करती है…

इमरान ने पाकिस्तान का भविष्य बर्बाद किया

शाहबाज शरीफ ने संसद में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार कार्यवाही हो. इमरान ने पाकिस्तान का भविष्य बर्बाद किया. शहबाज शरीफ ने स्पीकर पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संविधान के साथ खड़े रहें. खबरों के अनुसार इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान संसद पहुंची. उन्होंने कहा कि इमरान खान का फ्यूचर खराब है. फ्लोर टेस्ट से पहले सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया. पीटीआई के सांसद शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हालात पर वोटिंग निर्भर करेगी. विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि स्पीकर के पास वोट देने के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं. साथ ही कहा कि सरकार के पास कोई भी कार्ड नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि वोट न देने पर विपक्ष संयुक्त रणनीति अपनायेगा. इसे भी पढें :  CBI">https://lagatar.in/satyapal-malik-said-on-cbi-investigation-i-am-not-afraid-i-am-ready-for-any-investigation/">CBI

जांच पर सत्यपाल मलिक बोले, मैं डरता नहीं, किसी भी जांच के लिए तैयार हूं…

इमरान खान को फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए 172 वोट चाहिए

पाक संसद में कुल सासदों की संख्या 342 है. यानी इमरान खान को फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए 172 वोट हासिल करने होंगे. लेकिन मौजूदा वक्त में इमरान खान की सरकार को 142 सांसदों का ही समर्थन हासिल है. अविश्वास प्रस्ताव से पहले विपक्ष ने कहा कि हमारे साथ 196 सांसद हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//