Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज पर लगा प्रतिबंध, गलत एक्शन की हुई थी रिपोर्ट

Advertisement
Advertisement
New delhi : पाकिस्तान के युवा  तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन की मुश्किलें उसके करियर की शुरुआत में ही बढ़ गयी है. लाहौर में बायोमेकैनिकल टेस्टिंग के बाद उनके एक्शन को गलत पाया गया और उन्हें गेंदबाजी से बैन कर दिया गया. मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी वह क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे थे लेकिन अब वह नहीं खेल पाएंगे.इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक कदम उठाते हुए हसनैन के लिए एक बॉलिंग सलाहकार नियुक्त करने का फैसला लिया है. इसे भी पढ़ें- सिमडेगा">https://lagatar.in/restoration-work-of-all-12-approved-hostels-in-simdega-completed/">सिमडेगा

में स्वीकृत सभी 12 छात्रावासों के जीर्णोद्वार का काम पूरा

21 जनवरी को हुई टेस्टिंग

लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में 21 जनवरी को हुई टेस्टिंग के मुताबित हसनैन के एक्शन को आईसीसी के नियमानुसार 15 डिग्री की लिमिट को तोड़ता हुआ पाया गया. ये एक्शन गुड लेंथ, फुल लेंथ, स्लो बाउंसर और बाउंसर गेंदों के लिए विवादित पाया है. लगातार 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तानी पेसर को अगले अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर होना पड़ेगा. मोहम्मद हसनैन के बॉलिंग एक्शन पर बीबीएल डेब्यू के बाद अंपायर गेरार्ड अबूड द्वारा रिपोर्ट की गयी थी. जिस मैच में उन्होंने ट्रिपल विकेट मेडन ओवर से डेब्यू किया था. उसी मैच में स्क्वॉयर लेग अंपायर अबूड ने उनके एक्शन को लेकर रिपोर्ट की थी.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही