Search

 
 
 

पाकुड़ : एंडेवर अकादमी में नामांकन के लिए पहले बैच में 102 अभ्यर्थियो का हुआ चयन

 
Pakur : एंडेवर अकादमी में नामांकन के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा के परिणाम ज़ारी होने के बाद रविवार 25 जून को पहले बैच के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है. प्रथम बैच में 102 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 26 जून से 30 जून तक होगा.

आर्थिक समस्याओं की वजह से शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे छात्र : डीसी

अभ्यर्थियों के चयन को लेकर 18 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. डीसी वरूण रंजन की पहल पर जिले के होनहार छात्रों को सीएसआर के तहत बीजीआर माइंस के सहयोग से एंडेवर अकादमी में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी. छात्रों को पठन सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. डीसी वरुण रंजन ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर सुविधा प्रदान की जा रही है. अब कोई छात्र अपनी आर्थिक समस्याओं की वजह से शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा. यह">https://lagatar.in/pakur-five-agendas-discussed-in-jmms-district-committee-meeting/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : झामुमो की जिला कमेटी की बैठक में पांच एजेंडो पर हुई चर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही